टिक टॉक अपने इस नए अभियान के जरिए यूजर्स को यह संदेश देना चाहता है कि प्लेटफॉर्म पर किसी भी वीडियो को अपलोड करने से पहले एक बार जरूर सोचें। अभी तक इस ऐप चैलेंज को 326.1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस चैलेंज में गांधी जी के तीन बुद्धिमान बंदरों वाले प्रतिमा से लिए गए संदेश 'ये ना करें' को कंटेंट में जोड़ा गया है। #WaitASecReflect के साथ शेयर किए जा रहे लोगों के वीडियो में बुरा न पोस्ट करें, बुरा न शेयर करें और बुरा न कमेंट करें थीम को देखा जा सकता है। कंपनी अपने इस चैलेंज के जरिए प्लेटफॉर्म के हो रहे गलत इस्तेमाल पर रोक लगाना चाहती है।