स्मार्टफोन आज के इस दौर में इंसान की बड़ी ज़रूरत बन चुका है। इंसान कई कामों के लिए स्मार्टफोन के भरोसे है। स्मार्टफोन के कई फायदे हैं तो इसके कई नुकसान भी हैं। ऐसे में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय काफी ध्यान और सावधानी रखना ज़रूरी है। खासतौर पर स्मार्टफोन में इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय। इसकी वजह है गूगल का आपकी लोकेशन को ट्रैक करना। बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता पर स्मार्टफोन में गूगल और दूसरे कई ऐसे ऐप्स होते हैं जो आपकी लोकेशन को ट्रैक करते हैं। कई लोगों को तो इस बारे में पता भी नहीं होता। हालांकि कई लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, पर फिर भी ऐप्स के साथ अपनी लोकेशन को शेयर करना सेफ नहीं होता। पर इस बारे में पता लगाया जा सकता है और इसे बंद भी किया जा सकता है।