इससे पहले भी कंपनी दो ट्रेवल बेसिक प्लान लॉन्च कर चुकी है। इसमें 799 रुपये और 1,199 रुपये वाला प्लान शामिल हैं। इन दोनों प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैधता मिलेगी। अगर बात करें 1,199 रुपये वाले प्लान की तो इसमें 1 जीबी डाटा, 100 मिनट इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग मिलेगा। साथ ही फ्री मैसेजिंग का भी लाभ ले सकते हैं। वहीं 799 रुपये वाले रीचार्ज में डेटा को छोड़कर अन्य बेनिफइट्स 1,199 रुपये वाले पैक जैसा ही मिलेगा।