दरअसल इसकी जानकारी WABetaInfo ने ट्वीट करके दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि WhatsApp एक यूनिवर्सल विंडोज प्लेटफॉर्म (यूडब्ल्यूपी) ऐप विकसित कर सकती है। साथ ही कंपनी एक नए मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम पर भी काम कर रही है, जो आपके फोन के बंद होने पर भी काम करेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा व्हाट्सएप मल्टी प्लेटफॉर्म सिस्टम पर भी काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स एक ही वक्त में कई डिवाइस के माध्यम से अपनी चैट और प्रोफाइल में ऐक्सेस कर सकेंगे।