नई दिल्ली: पॉप्युलर मैसेजिंग प्लैटफॉर्म WhatsApp में जल्द ही नया फीचर जुड़ने वाला है, जिसके आने के बाद यूजर्स दूसरे के प्रोफाइल फोटो को अपने डिवाइस में सेव नहीं कर पाएंगे। हालांकि इस फीचर के आने के बाद ज्यादातर यूजर्स खुश होंगे, लेकिन कुछ यूजर्स को ये फीचर नापंसद भी आ सकता है। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही इसे रोलआउट कर दिया जाएगा।