नई दिल्ली: एंड्रॉयड के लिए फेसबुक द्वारा अधिकृत मैसेजिंग ऐप Whatsapp को 5 अरब बार डाउनलोड किया गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह दूसरा गैर-गूगल एप बन चुका है। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा सिर्फ प्लेस्टोर से डाउनलोड किए गए ऐप का नहीं है, बल्कि इस आंकड़े में सैमसंग और हुवावे जैसे सेलफोन में पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप की संख्या भी शामिल है।