WhatsApp Desktop में जल्द ऐड होगा ये नया फीचर:
उदाहरण के लिए, यदि आप नहीं चाहते कि आपके कॉन्टैक्ट में से कोई आपकी प्रोफ़ाइल फोटो, लास्ट सीन की अपडेट देखें, तो आप उन्हें लिस्ट से बाहर कर सकते हैं और अपने अपडेट को बाकी कॉन्टैक्ट के साथ शेयर कर सकते हैं। Wabetainfo ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि बीटा टेस्टर व्हाट्सएप वेब/डेस्कटॉप पर "माई कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट" को देख और चुन नहीं सकते हैं, भले ही उनके व्हाट्सएप अकाउंट के लिए "माई कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट" फीचर पहले से ही एक्टिव हो। यह फीचर्स फिलहाल में टेस्टिंग फेज में है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह यूजर के लिए कब आयेगी।