
WhatsApp New Update: वाट्सऐप ने अब डेक्सटॉप वर्जन पर भी मिस्डकॉल अलर्ट फीचर शुरू करने की तैयारी की है। मैसेजिंग एप कंपनी वाट्सऐप ने डेस्कटॉप वर्जन में 2021 में कॉल का फीचर शुरू किया था अब इसमें मिस्डकॉल फीचर जोड़ने वाली है। फिलहाल मोबाइल एप वर्जन में मिस्डकॉल अलर्ट मिलता है लेकिन डेस्कटॉप वर्जन पर अभी तक इसको शुरू नहीं किया गया है।
WABetaInfo ने जानकारी दी है, कि वाट्सऐप के इस नए फीचर को लेकर अभी टेस्टिंग चल रही है। एप को डेस्कटॉप वर्जन के बीटा वर्जन 2.2323.1.0 पर देखा जा सकता है। नए फीचर के साथ माइक्रोसॉफ्ट के स्टोर पर देखा जा सकता है। जल्द ही इस फीचर को आम यूजर्स के लिए लांच किया जाएगा। वाट्सऐप वेब पर अब call back फीचर दिखाई देगा। यह फीचर वॉयस और वीडियो कॉल दोनों के लिए होगा।
व्हाट्सएप ने हाल ही में कुछ नए अपडेट्स रोलआउट करने की तैयारी शुरू कर दी है, इसमें डिसअपीयर्ड मैसेज के लिए इंपोर्टेंट मैसेज सेव करने की सुविधा भी दी है। साथ ही मोबाइल के लिए वीड़ियो कॉल के दौरान स्क्रीन सांझा करने को लेकर भी रोलआउट जारी है। इन सभी अपडेट्स को सामान्य यूजर्स तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।
Published on:
16 Jun 2023, 12:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.