जब से ओपनएआई (OpenAI) कंपनी का एआई - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI - Artificial Intelligence) बेस्ड चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) आया है, काफी पॉपुलर हो गया है। इसी वजह से दूसरी कई कंपनियों के भी एआई बेस्ड चैटबॉट्स लॉन्च करने का सिलसिला जारी हो गया। एलन मस्क (Elon Musk), ओपनएआई के संस्थापकों में से एक थे और इसके लिए 100 मिलियन डॉलर्स का डोनेशन भी दिया था। ओपनएआई की शुरुआत 2015 में हुई थी। एलन 3 साल इस कंपनी के साथ रहे, जो उस समय एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइज़ेशन था। 2018 में एलन ने ओपनएआई के साथ छोड़ दिया था। चैटजीपीटी की बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते एलन ने भी अपनी कंपनी का एआई चैटबॉट लॉन्च करने की ठानी और अपनी कंपनी एक्सएआई के चैटबॉट ग्रोक को नवंबर 2023 में लॉन्च किया। अब एलन ने इसके बारे में एक बड़ी घोषणा की है।