14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amazon पर 6 दिसंबर से Xiaomi ‘I Love Mi’ सेल, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

कंपनी की यह सेल 6 दिसंबर से शुरू होगी जो 8 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहक शाओमी के स्मार्टफोन्स सहित कई अक्सेसरीज और प्रॉडक्ट्स पर छूट का फायदा उठा सकते हैं।

2 min read
Google source verification
amazon

Amazon पर 6 दिसंबर से Xiaomi ‘I Love Mi’ सेल, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली: जहां ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Big Shopping Days की शुरुआत कल से होने वाली है। वहीं अब अमेज़न इंडिया ने भी Xiaomi के सेल I Love Mi का ऐलान कर दिया है। कंपनी की यह सेल 6 दिसंबर से शुरू होगी जो 8 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहक शाओमी के स्मार्टफोन्स सहित कई अक्सेसरीज और प्रॉडक्ट्स पर छूट का फायदा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 6 दिसंबर से Flipkart Big Shopping Days सेल शुरू, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 80% तक की छूट

यह भी पढ़ें: Flipkart Big Shopping Days सेल में स्मार्टफोन्स पर मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

इस सेल में Redmi Y2 के दोनों ही वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट दी जी रही है। इसके 3 जीबी रैम वेरिएंट को 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा MI A2 की कीमत में भी 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके 4जीबी रैम वेरियंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 6 जीबी वेरियंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस सेल में Redmi 6 Pro और Redmi 6 A जैसे हैंडसेट पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:ये फीचर आपको बताएगा कि Whatsapp पर आपने किससे की सबसे ज्यादा बात

यह भी पढ़ें:Philips ने 65 इंच वाला स्मार्ट LED TV भारत में किया लॉन्च, कीमत मात्र 9,990 रुपये

अमेज़न की इस सेल में शाओमी के स्मार्टफोन्स के अलावा शाओमी के कई और प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा। जैसे Mi 10,000 एमएएच पावरबैंक को 899 रुपये और Mi बैंड को 1299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं ईयरफोन और वाईफाई राउटर जैसे प्रोडक्ट्स को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:Vodafone ने पेश किया 159 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और SMS का फायदा

यह भी पढ़ें:Oppo A 5 की कीमत में हुई कटौती, जानें नई कीमत