16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस साल 100MP कैमरे वाला स्मार्टफोन होने वाला है लॉन्च

जल्द लॉन्च होगा 100MP कैमरे वाला स्मार्टफोन 192 मेगापिक्सल वाला कैमरा फोन आने में लगेगा वक्त। क्वालकॉम के प्रॉडक्ट मैनेजमेंट के सीनियर डायरेक्टर ने दी जानकारी।  
2 min read
Google source verification
camera

इस साल 100MP कैमरे वाला स्मार्टफोन होने वाला है लॉन्च

नई दिल्ली:मोबाइल खरीदते समय हर किसी का ध्यान कैमरे की तरफ रहता है ताकि फोन लेने के बाद अलग से कैमरा न लेना पड़े। यही वजह है कि इन दिनों स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां कम कीमत के साथ बेहतर कैमरा दे रही हैं ताकि ग्राहकों को अपनी तरफ खीचा जा सकें। हाल ही में शाओमी , वीवो और हुवाई जैसी बड़ी चीनी कंपनियों ने 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ अपने स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गयी है।

यह भी पढ़ें- 7000 रुपये सस्ता हुआ 55 इंच वाला Mi LED TV 4 Pro , जानिए नई कीमत

यह भी पढ़ें- Youtube ने Free में शुरू की 2 नई सर्विस, अब Video देखते समय नहीं दिखेगा ऐड

इस बीच खबर मिल रही है कि इस साल कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल से लेकर 100 मेगापिक्सल तक का कैमरा मौजूद होगा। हाल ही में क्वालकॉम के प्रॉडक्ट मैनेजमेंट के सीनियर डायरेक्टर जूड हीप ने कहा है कि हमारे प्लैटफॉर्म्स 192 मेगापिक्सल तक के कैमरा रेजॉलूशन को सपॉर्ट कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस साल के आखिरी तक 64 मेगापिक्सल और 100 मेगापिक्सल से ज्यादा रेजॉलूशन वाला कैमरा स्मार्टफोन बाजार में जाएगा।हालांकि 192 मेगापिक्सल वाला कैमरा फोन आने में अभी वक्त लगेगा।

यह भी पढ़ें- Honor के इस स्मार्टफोन पर मिलेगा 5000 का डिस्काउंट, यहां से खरीदें

यह भी पढ़ें- Realme 3 की पहली सेल में बिके 2.1 लाख यूनिट्स, 19 मार्च को दूसरी फ्लैश सेल

गौरतलब है कि इन दिनों ज्यादातर स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रोसेसर की खासियत है कि ये 192 मेगापिक्सल कैमरे के साथ HDR 10 विडियो रिकॉर्डिंग को भी सपॉर्ट कर सकता है। फिलहाल अभी भारत में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले Vivo V15 Pro, Honor View 20, Xiaomi Redmi Note 7 Pro को ही लॉन्च किया गया है। Redmi Note 7 Pro की अलगी सेल 20 मार्च को आयोजित की गयी है।