नई दिल्ली: आज अधिकतर लोग एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टफोन के जरिए यूजर्स कॉलिंग से लेकर बैंकिंग तक का सारा काम बड़ी आसानी से कर लेते हैं। साथ ही यूजर्स अपने कई पर्सनल फोटोज को भी स्मार्टफोन में सेव रखते हैं। ऐसे में हर कोई अपने फोन के स्क्रीन को पासवर्ड के जरिए लॉक कर के रखना चाहता है, जिसकी वजह से कोई उनके फोन के साथ छेड़छाड़ न कर सके। वहीं, कई बार यूजर्स अपने फोन में पासवर्ड लगा कर भूल जाते हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको 4 ऐसे ट्रिक के बारे में बता रहे रहे हैं जिसकी मदद से किसी भी एंड्रॉयड फोन का पासवर्ड तोड़ा जा सकता है।