5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में 5G का ट्रायल इस दिन हो रहा है शुरू, 2.5 GBPS स्पीड से मिलेगा डाटा

साल के आखिरी में शुरू होगी 5G की टेस्टिंग। 5G के ट्रायल के लिए गठित कमेटी। इस दिन भारत में हो सकता है 5G लॉन्च।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 25 Mar 2019, 12:42 PM IST

seoni

भारत में 5G का ट्रायल इस दिन हो रहा है शुरू, 2.5 GBPS स्पीड से मिलेगा डाटा

नई दिल्ली: 2019 के आखिरी में 5G नेटवर्क का ट्रायल भारत में किया जाएगा। इसकी जानकारी 5G नेटवर्क के ट्रायल के लिए गठित कमेटी ने दी है। गौरतलब है कि इन दिनो 5G नेटवर्क पर तेजी से काम किया जा रहा है ताकि इसे जल्द पेश किया जा सकें। 5G नेटवर्क को सबसे पहले चीन और अमेरिका में उतारा जाएगा है और भारत में इसे 2021 में लॉन्च करने की खबर है।

यह भी पढ़ें- Realme 3, U1 और Realme 2 Pro खरीदने पर आज मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट

IIT कानपुर के डायरेक्टर और 5G स्पेक्ट्रम ट्रायल के लिए गठित कमेटी के चेयरमैन अभय करंदिकर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस साल के आखिरी या फिर आने वाले साल के शुरुआत में 5G नेटवर्क का ट्रायल किया जाएगा। बता दें कि दूरसंचार विभाग की वायरलेस प्लानिंग और को-ऑर्डिनेशन विंग 3 महीने से ज्यादा स्पेक्ट्रम देने से मना कर रही हैं, जिसकी वजह से इसके ट्रायल में देरी हो रही है, जबकि टेलीकॉम इंडस्ट्री का कहना है कि इतने कम समय में 5G का ट्रायल नहीं पूरा किया जा सकता है, बल्कि एक साल के लिए न्यूनतम लागत पर स्पेक्ट्रम मिलना चाहिए ताकि 5जी ट्रायल का काम पूरा किया जा सकें।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जियो 5G सिम को बेहद ही कम कीमत अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराएगा, जिसमें यूजर्स को अनलिमिडेट कॉलिंग, 5G हाई स्पीड समेत सब कुछ 3 महीने के लिए फ्री में मिलेगा। माना जा रहा है कि 5G की स्पीड 4G सर्विस से 15 गुना ज्यादा होगी और यूजर्स को 2.5 GBPS स्पीड से डाटा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Xiaomi Poco F1 का दाम हुआ कम, नई कीमत में खरदीने का मौका

बता दें कि 2016 में जियो के 4G सर्विस को पेश किया गया था। इसमें कंपनी ने अपने यूजर्स को तीन महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेज और डाटा समेत सब कुछ फ्री में दे रहा था। इसके बाद से ही टेलीकॉम बाजार में डाटा वार जारी हो गया है और सबसे कम कीमत में कितना बेहतरीन डाटा यूजर्स को दिया जा सके इसके लिए हर दिन नए-नए सस्ते डाटा प्लान पेश किए जा रहे हैं।