नई दिल्ली: अगर आप भी नेटफ्लिक्स के दीवाने हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है, क्योंकि एयरटेल अपने यूजर्स को तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। एयरटेल के इस ऑफर का लाभ पोस्टपेड यूजर्स ही उठा सकते हैं। इसके लिए एयरटेल यूजर्स को 499 रुपये, 649 रुपये, 799 रुपये, 1199 रुपये, 1599 रुपये और 1999 रुपये या फिर 2999 रुपये का प्लान रिचार्ज करना होगा।