नई दिल्ली: Coronavirus के चलते देशभर में लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में लोग अपने घरों से ही काम ( work from home) कर रहे हैं और इसके लिए इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी को ध्यान देते हुए Airtel ने एक सस्ता एड ऑन प्लान लॉन्च किया है जो सिर्फ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ डाटा का लाभ होगा। यानी की इस प्लान में यूजर्स को वैधता और कॉलिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।