नई दिल्ली: JIO और bsnl को टक्कर देने के लिए Airtel ने 5 नए प्लान पेश किए हैं, जिसमें सबसे सस्ता प्लान 34 रुपये का है। इसमें 34 रुपये, 64 रुपये, 94 रुपये, 144 रुपये और 244 रुपये वाले पैक शामिल हैं। सबसे पहले बात करते हैं Airtel के 34 रुपये वाले प्लान की तो इसमें ग्राहकों को 100MB डेटा और 25.66 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है।