
Airtel के इस प्लान में मिलेगा लाखों का फायदा, 1 महीने के लिए डेटा व कॉलिंग फ्री
नई दिल्ली:भारती एयरटेल ने अपने प्री-पेड ग्राहकों को लुभाने के लिए हर दिन कुछ नया कर रहा है ताकि यूजर्स जियो नेटवर्क की तरफ न जा सके। आज हम कंपनी के तीन बेहतरी ऑफर के बारे में बात करेंगे जो रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने वाला है। अगर कंपनी के 249 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान की खासियत है कि कंपनी इसमें ग्राहकों को 4 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस दे रही है। गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी ने अपने पोस्टपेड पैक के शुरूआती प्लान में बदलाव करते हुए 499 रुपये करने का फैसला लिया है।
airtel के 249 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 मैसेज का लाभ मिलता है। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को Airtel TV प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन, नया 4G फोन लेने पर 2,000 रुपये का कैशबैक, एक साल के लिए नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी व विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। साथ ही HDFC लाइफ इंश्योरेंस या Bharti AXA की तरफ 4 लाख रुपये तक लाइफ कवर मिलेगा। हालांकि इस प्लान पर मिलने वाले इंश्योरेंस का फायदा तभी मिलेगा जब आपकी उम्र 18 से 54 साल की होगी। साथ ही आपका हेल्थ भी सही होना जरूरी है। इसके अलावा इस प्लान को हर महीने रिचार्ज कराना जरूरी है।
इससे पहले Airtel ने अपने 4G Hotspot Device की कीमत 999 रुपये की जगह 399 रुपये कर दिया है। इसके साथ 28 दिनों तक यूजर्स को हर दिन अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग, 100 SMS और 75GB 3G/4G डेटा फ्री में मिलेगा। इसके अलावा कंपनी नए एयरटेल थैंक्स बेनिफिट के तहत यूजर्स को 3 महीने का नेटफ्लिक्स, 1 साल का अमेजन प्राइम और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। साथ ही Eros Now, ALT Balaji समेत कई कंटेंट का एक्सेस Airtel TV Premium के साथ दिया जाएगा और हैंडसेट प्रोटेक्शन भी मिलेगा।
Published on:
16 May 2019 04:35 pm
