26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amazon Fab Phones Fest: iPhone पर मिल रहा 22,901 रुपये का डिस्काउंट

iPhone खरीदने का शानदार मौका 22,901 रुपये का मिल रहा सीधा डिस्काउंट अमेजन सेल के दौरान खरीद सकते हैं फोन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 11 Jun 2019, 11:43 AM IST

iphone

Amazon Fab Phones Fest: iPhone पर मिल रहा 22,901 रुपये का डिस्काउंट

नई दिल्ली: अगर आप IPhone X लेना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए बेहद खास है,क्योंकि अमेजन पर आयोजित फैब फोन्स फेस्ट ( amazon fab phones fest ) में iPhone X पर सीधी 22,901 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ये डिस्काउंट iPhone X के 64GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिलेगा। वहीं iPhone XR के 128GB वेरिएंट पर 17,900 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल में`iPhone X के 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 68,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं iPhone XR के 128GB वेरिएंट को 63,999 रुपये में सेल में लगाया गया है

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy M40 आज शाम 6 बजे भारत में होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

iPhone X स्पेसिफिकेशन और कैमरा

इसमें 5.8 इंच का बिना बेजल वाला डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन (1125x2436 पिक्सल) है। इसके दो स्टोरेज वेरिएंट 64 जीबी और 256 जीबी में उपलब्ध हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पहले वाले का अपर्चर f/1.8 है और दूसरे का f/2.4 है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। iPhone X में कोई होम बटन नहीं है। इसमें स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप कर होम पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आज Honor 20 सीरीज भारत में होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

iPhone XR स्पेसिफिकेशन और कैमरा

इसमें 6.1 इंच एलसीडी लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। यह आईफोन IP67 रेटिंग के साथ आता है। यह 6 कलर में आता है जो ऐल्युमिनयम फिनिश के साथ मिलेगा। यह आउट ऑफ बॉक्स IOS 12 पर काम करता है। इसमें 3 डी टच सपोर्ट नहीं है। इस आईफोन में एप्पल के अपने ए12 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो 12 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.8 है। रियर सेंसर क्वाड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 7 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।