
Amazon FAB Phones Fest: स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 40% तक का डिस्काउंट
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट अमेज़न ( Amazon ) पर FAB Phones Fest सेल का आयोजन किया गया है। इस सेल की शुरुआत 25 मार्च यानी आज से हो चुकी है, जो 28 मार्च को खत्म होगी। इस सेल के दौरान कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स की कीमत पर छूट दी जा रही है। इसके अलावा सेल के दौरान अगर ग्राहक एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर फोन खरीदते हैं तो उन्हें 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
यहां Honor 8X के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक फोन को 659 रुपये नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। redmi y2 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसे शुरुआती ईएमआई471 रुपये में भी खरीदा जा सकता है। वहीं, Redmi 6A के 2 जीबी रैम वेरिएंट को 1,000 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इस हैंडसेट को 282 रुपये शुरुआती नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं। वहीं, ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत LG V40, oppo r17 , vivo v11 pro और Nokia 8.1 को अच्छी डील के तहत खरीद सकते हैं।
Realme U1 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपये में सेल के दौरान खरीदा जा सकता है। फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी दिया जा रहा है। Samsung Galaxy M10 को भी सेल पर उपलब्ध कराया गया है। ग्राहक Galaxy M10 के 3 रैम वेरिएंट को 8,990 रुपये में खरीद सकते हैं। Vivo Y83 Pro को यहां 5,000 रुपये की छूट के साथ 11,990 रुपये में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। साथ ही इस सेल में Oppo F9 Pro, vivo nex , iPhone 6s और Huawei Y9 को भी डिस्काउंट के तहत खरीदा जा सकता है।
Published on:
25 Mar 2019 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
