नई दिल्ली:Asus 6z स्मार्टफोन की कीमत में 5000 रुपये की कटौती की गयी है। ग्राहक नई कीमत के साथ स्मार्टफोन को Flipkart से खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। Asus 6Z के बेस मॉडल 6GB रैम और 64GB स्टोरेज को 27,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि लॉन्चिंग कीमत 31,999 रुपये थी। वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 34,999 रुपये थी। कंपनी ने अपने टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत में 5000 रुपये की कटौती करते हुए 34,999 रुपये में बेच रही है।