नई दिल्ली:आसुस के नए स्मार्टफोन Asus 6z को 1 जुलाई को Flipkart पर दोपहर 12 बजे दूसरी बार फ्लैश सेल में लगाया जाएगा। इस दौरान हैंडसेट के टॉप वेरिएंट ( 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ) को बेचा जाएगा। भारत में फोन को 19 जून को लॉन्च किया गया था और इसके पहले सेल का आयोजन 26 जून को किया गया था। इस पर कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग ऑफर भी दिया गया है। इसके तहत ग्राहको 3,999 रुपये का कॉम्पलिट मोबाइल प्रोटेक्शन 99 रुपये में मिलेगा। इस फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गयी है। स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं।