इस स्मार्टफोन में आपको डुअल नैनो सिम सपोर्ट, Volte, और एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ज़ेनयूआई 5.0 मिलता है। बात करें कैमरे की तो इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा मिलता जो सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। इस फोन में फेस अनलॉकिंग और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गयी है।