फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरे में दिए गए हैं पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वीडियो और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक जैसे दमदार फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।