नई दिल्ली: ASUS ने कल अपने नए स्मार्टफोन Asus Zenfone Max Pro M1 को लॉन्च कर दिया है, जो काफी दमदार नजर आ रहा है। ऐसे में इस फोन की बाजार में Xiaomi Redmi Note 5 Pro से टक्कर मानी जा रही है। कीमत की बात करें तो Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट 10,999 रुपए में उपलब्ध है, जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है। वहीं Redmi Note 5 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए और 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। ऐसे में यह दोनों फोन कीमत के मामले में लोगों के बीच चर्चा का मुद्दा और किसे पहली पसंद बनायी जाए इसपर विचार कर सकते हैं।