इस इंश्योरेंस कंपनी को दूसरे स्थान पर रखा गया है। अगर यहां अपने मोबाइल का इंश्योरेंस कराते है तो आपको हर तरह का एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन दिया जाएगा, फिर मोबाइल पानी व आग में गिरकर डैमेज हुआ हो या फिर चोरी हुआ हो। यह कंपनी भी मोबाइल के कीमत को देखते हुए प्लान ऑफर करती है। अगर मोबाइल की कीमत 4000 रुपए से 10000 रुपए के बीच है, तो आपको सालभर का प्लान 599 रुपये में मिलेगा और अगर हैंडसेट 25001 रुपए से 60,000 रुपए तक का है तो आपको 1 999 रुपय प्रति वर्ष का प्लान मिलेगा। वहीं किसी भी प्रकार की रिपेयर के लिए आपकोफ्री पिक-अप और ड्रॉप सर्विस मिलेगी और प्लान लेने पर फ्री एंटी वायरस भी मिलता है।