iPhone 11 Pro Max के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,900 रुपये, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,23,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,41,900 रुपये रखी गयी है। इस फोन को मिडनाइट ग्रीन, स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है। ग्राहक नए iPhone मॉडलों को ऑफलाइन रिटेलर्स, ऐपल अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे- अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल से ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।