बीएसएनएल के नए प्लान की कीमत 1,498 रुपये है। इसकी वैधता 365 दिनों की है और इसमें यूजर्स को बिना किसी FUP लिमिट के 91GB डाटा का लाभ मिलेगा। हालांकि इस पैक में आपको कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। इस प्लान को कंपनी ने फिलहाल कुछ ही सर्कल में पेश किया है। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, केरल, कोलकाता, लक्षदीप, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना और वेस्ट बंगाल शामिल हैं। बता दें कि कंपनी का 96 रुपये वाले प्लान भी है, जिसमें 11GB डेटा मिलेगा और इसकी वैधता 30 दिनों की है।