5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BSNL ने इस राज्य में शुरू की 4G VoLTE सर्विस, Free में मिलेगा 2GB डेटा

BSNL ने शुरू की VoLTE सर्विस । अब गुजरात में मिलेगी 4G VoLTE सर्विस। 2G को 4G सिम में अपग्रेड कराने पर नहीं देना होगा कई चार्ज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 23 Mar 2019, 10:47 AM IST

BSNL

BSNL ने इस राज्य में शुरू की 4G VoLTE सर्विस, Free में मिलेगा 2GB डेटा

नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी 4g volte सर्विस शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के गांधीधाम और अंजार में 4G सिम वाले कई यूजर्स को 4G VoLTE सर्विस के शुरू होने के मैसेज मिले हैं। बता दें कि देश के कई हिस्सों में bsnl 4G सर्विस की टेस्टिंग हो रही है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S10 5G स्मार्टफोन अप्रैल में होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

बता दें कि सरकारी कंपनी बीएसएनएल 2G सिम को 4G सिम में अपग्रेड करने पर अपने यूजर्स को 2GB डेटा का बेनिफिट्स भी देगी। इसके साथ ही सिम अपग्रेड कराने पर किसी तरह का चार्ज भी नहीं लेगी। ये तो सभी को पता है कि देशभर में सिर्फ JIO, Airtel और Vodafone-Idea ही 4G सर्विस दे रहे हैं, जबकि BSNL ने इस सेवा को शुरू करने में काफी वक्त लगा।

यह भी पढ़ें- 27 मार्च को Redmi Note 7 Pro खरीदने का मौका, मिलेगा शानदार ऑफर

गौरतलब है कि BSNL को 2100MHz बैंड पर 4G सेवा शुरू करने की अनुमति मिली है। हालांकि कंपनी इस बैंड का इस्तेमाल 3G सर्विस के लिए कर रही है, क्योंकि इसे 4G स्पेक्ट्रम में अपग्रेड नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 4G की टेस्टिंग के दौरान 24.6Mbps की डाउनलोडिंग और 9.25Mbps की अपलोडिंग स्पीड दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi Poco F1 पर मिल रहा 3000 रुपये का डिस्काउंट, यहां से खरीदें

वहीं जियो इन दिनों 5जी के लिए टेस्टिंग कर रहा है और माना जा रहा है इस सर्विस को 2021 में भारत में शुरू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सिम की शुरुआती कीमत 20 रुपये है। इसमें यूजर्स को अनलिमिडेट कॉलिंग, 5G हाई स्पीड डेटा समेत 3 महीने के लिए सब कुछ फ्री में मिलेगा। बता दें कि 2020 में चीन और अमेरिका में सबसे पहले ये सर्विस शुरू होगी।