iPhone 12 की कीमत और ऑफर:
आईफोन 12 को फ्लिपकार्ट से 53,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन की असल कीमत 59,900 रुपये है। अब इस हैंडसेट पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यूपीआई से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत से लेकर 1000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही Axis बैंक की ओर से 5 प्रतिशत का कैशबैक और 11,901 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। इतना ही नहीं स्मार्टफोन पर 1,846 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई और 15,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।