गौरतलब है कि आज-कल रेडमी, वीवो, हॉनर, नोकिया, वनप्लस और सैमसंग समेत कई ब्रांड एक से बढ़कर एक नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं, जिसके फीचर काफी दमदार है और कीमत भी ज्यादा है। ऐसे में कीमत अधिक होने के वजह से हम नया स्मार्टफोन लेने से कतराते हैं और उन नए फीचर का लुफ्त नहीं उठा पाते है। ऐसे में यह बाजार आपके काम का है, जहां से आप अपना मनचाहा स्मार्टफोन खरीद सकते है और आपके जेब पर भी असर नहीं पड़ेगा।