Micromax के को-फॉउंडर विकास जैन का कहना है कि यह डील पहले ही हो चुकी थी और महिलाओं को फोन देने का काम जुलाई से ही शुरू हो गया है। इसके लिए हमने 2000-2500 तक के अस्थाई कर्मचारी रखें है और जल्द ही इस काम को पूरा कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं इसके लिए 10, 000 कैंप बनाए गए हैं, जो इसकी देख रेख कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि यह किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जा रहा है, बल्कि कंपनी राज्य सरकार के संचार क्रांति योजना से जुड़ी है और यह उसी का हिस्सा है।