इस हैंडसेट के अन्य फीचर की बात करें तो इसमें 4जीबी रैम दिया गया है, जबकि स्टोरेज के लिए 64जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। फिलहाल कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। वहीं फोन में मीडियाटेक का MT6750 प्रोसेसर मिलेगा, जो एक 1.5GHz ऑक्टो-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। बता दें कि इस फोन को Cool play 6 का अपग्रेड वर्जन बताया जा रहा है, जिसे कंपनी ने पिछले साल पेश किया था।