इस हैंडसेट को ग्राहक कम कीमत में सिर्फ फ्लिपकार्ट के बायबैक प्रोग्राम के तहत खरीद सकते हैं। यहां आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट 20,999 रुपये में खरीदना होगा। इसके बाद ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको ई टेलर की बायबैक गैरेंटी पॉलिसी को भी खरीदना होगा। इसे खरीदने के लिए आपको 149 रुपये खर्च करने होंगे। इसके बाद जब आप इस फोन को अगले 6 से 8 महीने में वापस कर नया स्मार्टफोन लेंगे तब आपको बायबैक के रुप में 14,700 रुपये मिल जाएंगे। इसके अलावा 500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी पेश किया जा रहा है। ऐसे में इस स्मार्टफोन की कीमत 5,799 रुपये हो जाएगी। हालांकि, यह डिवाइस कम कीमत में आपको सिर्फ 6 से 8 महीने के लिए ही मिल रहा है।