नई दिल्ली: देश की दूसरी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स साइट Amazon पर चल रहे Oppo Fantastic Days सेल का आज आखिरी दिन है। इस सेल की शुरुआत 17 अप्रैल को हुई थी, जो 19 अप्रैल यानी आज खत्म होने जा रही है। ऐसे में अगर आप कोई स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज की आखिरी सेल में आप सस्ते में Oppo के इन स्मार्टफोन्स को खरीद सकते हैं। इनमें Oppo F11 Pro , oppo f9 pro , oppo r17 Pro और Oppo R17 स्मार्टफोन शामिल हैं। इसके अलावा आप सेल के दौरान मिल रहे ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं।