इस ऑफर को लेने के लिए राजस्थान की जनता के पास Bhamashah नंबर हो जरूरी है। इसके बाद वो किसी भी जियो फोन रिटेलिंग स्टोर पर जाकर 95 रुपये में यह फोन ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए ग्राहकों को सबसे पहले 1,095 रुपये का पेमेंट करना होगा। इस दौरान रिटेलर कस्टमर से Bhamashah कार्ड नंबर को नोट करेगा और फिर आधार नंबर के जरिए इस सिम को एक्टिवेट करना होगा। जमा हुई राशि 1,095 रुपये में से 500 रुपये को राज्य सरकार सीधे फोन खरीदने वाले कस्टमर के अकाउंट ट्रांसफर कर देगी। इसके बाद बाकी के 500 रुपये लेने के लिए रिलायंस जियो फोन यूजर्स को Bhamashah ऐप डाउनलोड करके सर्विस को एक्टिवेट करना होगा। इसके बाद Bhamashah नंबर को ऑथेन्टिकेट करने के बाद आपके मोबाइल वालेट में 500 रुपये जमा कर दिया जाएगा। बता दें कि यह स्कीम फस्ट जनरेशन जियो फोन के लिए मान्य है।