नई दिल्ली: हाल में ही लॉन्च हुए oppo f9 pro को अगर लेने का मन है तो इस समय लेने का सबसे अच्छा मौका है, क्योंकि कंपनी इस पर 3000 रुपये की अतिरिक्त एक्सचेंज वैल्यू दे रही है। यानी अगर आप किसी पुराने फोन के बदले इसे खरीदते हैं तो आपको रेग्युलर एक्सचेंज वैल्यू में 3000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। भारत में इस हैंडसेट की कीमत 23,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन की खासियत की बात की जाए तो इसमें VOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है।