Google Pixel 3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 649 डॉलर करीब (48,107 रुपये) है। वहीं, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 749 डॉलर करीब (55,500 रुपये) है। बड़े डिस्प्ले वाले Pixel 3XL के कीमत की बात करें तो इसके 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 849 डॉलर करीब (63,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 949 डॉलर करीब (70,400 रुपये) है। ग्राहक गूगल के इन फोन्स को ब्लैक, क्लियरली वाइट और नॉट पिंक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।