नई दिल्ली:google ने अपने आने वाले स्मार्टफोन Pixel 4 का रेंडर जारी किया है। इस रेंजर के जरिए स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी सामने आई है। कंपनी के द्वारा ट्वीट किए गए इस 22 सकेंड के वीडियो में फोन की स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है। इस स्मार्टफोन के रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया जाएगा। जबकि यह नई तकनीक मोशन सेंस और फेस अनलॉक पर काम करेगा।