एंड्रॉयड ओएस का नाम पिछले दस साल से कंपनी किसी न किसी मिठाई के नाम पर रखती थी, लेकिन इस बार इस प्रचलन को तोड़ने हुए कंपनी ने एंड्रॉयड के नए वर्शन का नाम एंड्रॉयड 10 रखा है। बता दें इससे पहले एंड्रॉयड के आए सभी 14 वर्जन को अलग-अलग मिठाई के नाम पर रखा गया है। इनमें अभी तक एंड्रॉयड 1.5 कप केक, एंड्रॉयड 1.6 डॉन्ट, एंड्रॉयड 2.0, एंड्रॉयड 2.1 इक्लेयर, एंड्रॉयड 2.2 फ्रोयो, एंड्रॉयड 2.3 जिंजरब्रेड, एंड्रॉयड 3.0, एंड्रॉयड 3.2 हनीकॉम्ब, एंड्रॉयड 4.0 आइसक्रीम सैंडविच, एंड्रॉयड 4.1, एंड्रॉयड 4.3 जेली बीन, एंड्रॉयड 4.4 किटकैट, एंड्रॉयड 5.0, एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, एंड्रॉयड 7.0, एंड्रॉयड 7.1 नॉगट, एंड्रॉयड 8.0, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और एंड्रॉयड 9 पाई शामिल हैं।