JioPhone के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 2.4इंच की QVGA डिस्प्ले दी गई है और फोन KaiOS पर चलता है और इसमें 512MB रैम दिया गया है। फोन में इंटरनल मेमोरी 4GB दी गयी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि इसमें वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब का सपोर्ट दिया गया है। फोन में फोटॉग्रफी के लिए 2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जबकि 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 2,000mAh की बैटरी दी गयी है।