नई दिल्ली: चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Homtom ने भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन H1, H3 और H5 को भारत में पेश कर दिया है। कीमतों की बात करें तो कंपनी ने Homtom H1 की कीमत 7,490 रुपये, H3 की कीमत 9,990 रुपये और H5 की कीमत 10,990 रुपये रखी है। Homtom H1 और H5 ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में और Homtom H3 ब्लैक, सिल्वर और ब्लू कलर विकल्प में उपलब्ध होगा। कंपनी के इन तीनों स्मार्टफोन्स को भारत में रिटेल स्टोर्स के जरिए सेल किया जाएगा। कंपनी इन तीनों स्मार्टफोन पर तीन साल की वारंटी ऑफर कर रही है। साथ ही, इन तीनों फोन पर दो बार का स्क्रीन रिप्लेसमेंट कवर भी दिया जा रहा है।