Honor 7S की भारत में कीमत 6,999 रुपये रखी गयी है। कंपनी इस हैंडसेट पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इसके तहत यूजर्स अपने पुराने डिवाइस पर करीब 1,000 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। साथ ही फोन पर नो कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। इसके तहत यूजर्स को हर महीने 778 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। रिलायंस जियो यूजर्स 2,200 रुपये का कैशबैक और 50GB एडिशनल डाटा पा सकते हैं।