फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, पहला 13 मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं।