नई दिल्ली। चीन की फोन निर्माता कंपनी हॉनर ने Honor 9 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इसमें Honor 9A, Honor 9C और Honor 9S शामिल है। Honor 9A की कीमत RUB 10,990 ( लगभग 11,300 रुपये ), Honor 9C की कीमत RUB 12,990 (लगभग 13,400 रुपये ) और Honor 9S की कीमत RUB 6,990 ( करीब 7,200 रुपये) रखी गयी है। ये सभी फोन 4 मई से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। चलिए तीनों स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में आपको बताते हैं।