नई दिल्ली: हॉनर के नए स्मार्टफोन Honor 9X के लिए नया अपडेट जारी कर दिया गया है जो Android 9 Pie-based EMUI 9.1 OS है और इसका वर्जन नंबर V9.1.0.317 है। इसका पूरा साइज 114MB है। इसके साथ ही फोन के लिए Android जनवरी 2020 सिक्योरिटी पैच भी जारी किया गया है। Honor 9X का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज है जिसकी कीमत 13,999 रुपये रखी गयी है। वहीं टॉप वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गयी है। ग्राहक फोन को Saphire Blue और Black कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।