नई दिल्ली:Honor ने Amazon के साथ मिलकर Honor Days सेल का आयोजन किया है जो कल यानी 29 जून तक चलेगा। इस सेल के दौरान इस साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन honor view 20 को 14,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। Honor View 20 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 8,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 37,999 रुपये रखी गयी थी। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 35,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी असल कीमत 45,999 रुपये रखी गयी थी।