सबसे पहले बात करते हैं प्लान की तो जियो ने ब्रोंज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम प्लान पेश किया है। ब्रोंज की कीमत 699 रुपये, सिल्वर प्लान की कीमत 849 रुपये, गोल्ड की कीमत 1,299 रुपये, डायमंड की कीमत 2,499 रुपये, प्लेटिनम की कीमत 3,999 रुपये और टाइटेनियम प्लान की कीमत 8,499 रुपये रखी गयी है। स्पीड की बात करें तो ब्रोंज में 100MBPS, सिल्वर में 100MBPS, गोल्ड में 250MBPS, डायमंड में 500MBPS, प्लेटिनम और टाइटेनियम प्लान में 1GBPS की स्पीड मिलेगी। बता दें कि इंस्टॉलेशन चार्ज 2,500 रुपये होगा, जिसमें 1,500 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर होगा जो बाद में कनेक्शन कटवाने पर मिल जाएगा, जबकि 1,000 रुपये वापस नहीं मिलेंगे।