इस स्टेप को भी फॉलो करके फोन को अनलॉक कर सकते हैं हालांकि इस दौरान फोन का पूरा डेटा (गाना व फोटो) पूरी तरह से डिलीट हो जाएगा। अगर डेटा को नहीं रखना चाहते हैं तो इस स्टेप के जरिए भी मिनटों में अपने फोन को अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले फोन को ऑफ कर लें, इसक बाद वॉल्यूम डाउन बटन और पावर बटन को एक साथ कुछ सेकंड्स के लिए दबा कर रखें। इसके बाद रिकवरी मोड में एंटर करें। इसके बाद आपको Yes, delete all user data को सिलेक्ट करें और फिर फोन को रीबूट कर लें। इसके बाद फोन अनलॉक हो जाएगा।