14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुवेई लेकर आ रही ड्यूल कैमरे वाला स्मार्टफोन ऑनर 10, फीचर्स भी हैं खास

हुवेई ऑनर 10 स्मार्टफोन बेहद एडवांस तकनीक और पावरफुल कैमरा सेटअप वाला हो सकता है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anil Kumar

Apr 11, 2018

Huawei Honor 10

हुवेई की सब-ब्रांड कंपनी ऑनर जल्द ही इंटरनेशनल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। एक रिपोर्ट में कहा गया है की हुवेई ऑनर 10 स्मार्टफोन बेहद एडवांस तकनीक और पावरफुल कैमरा सेटअप वाला हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 19 अप्रैल को इसे लंदन में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन बेजल लेस डिस्प्ले वाला है।

Huawei Honor 10

हुवेई आॅनर 10 के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होगा। हालांकि फिलहाल ऑनर 10 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन 5.8 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन पर लॉन्च किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी मेमोरी और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मेमोरी वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। इस फोन के बैक पैनल पर 20 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया जा सकता है।