Mate 20 Pro में पावर के लिए 4200mAh की बैटरी दी गयी , जो फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जर को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं रियर में 40 मेगापिकस्ल, 20 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में इंन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। बोन वॉयस आईडी की भी सुविधा दी गई है।इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, डुअल बैंड Bluetooth, GPS/ A-GPS और USB Type-C port दिया गया है। फोन का पूरा वजन 189 ग्राम है।